Government job Cisf-सरकारी नौकरी: CISF ने हेड कांस्टेबल के पदों पर निकाली वैकेंसी 

 CISF ने हेड कांस्टेबल के 429 पदों पर बहाली निकाली है. इन पदों पर आवेदन की शुरुआत 21 जनवरी से होगी और कैंडिडेट 20 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे. अंतिम रूप से चयनित कैंडिडेट को लेवल 4 पे मैट्रिक्स पर 25,500 से 81,100 प्रति महीने की सैलरी दी जाएगी. 


केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने हेड कांस्टेबल के 429 पदों के लिए आवेदन करने की शुरुआत 21 जनवरी से होगी और कैंडिडेट 20 फरवरी तक आवेदन कर सकेंगे.

अंतिम रूप से चयनित कैंडिडेट को 25,500 से 81,100 प्रति महीने की सैलरी दी जाएगी. चयनित होने वाले कैंडिडेट को पेंशन याजना का भी लाभ मिलेगा. यह पेंशन कंट्रीब्यूट्री पेंशन स्कीम के तहत दिया जाएगा जो कि केन्द्र सरकार के सभी नए कर्मचारियों को मिलता है.

जनरल और ओबीसी वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन के रूप में 100 रुपए देने होंगे वहीं, महिलाओं, एससी, एसटी और एक्स सर्विस मैन को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है.

 पदों की संख्या-

 पुरुष- 328 पद महिला- 37 पद एलडीसीई- 64 शैक्षणिक योग्यता- इन पदों पर आवेदन करने के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 उत्तीर्ण होना आवश्यक है.

 आयु सीमा-

 उम्र सीमा 18 से 25 के बीच 20 फरवरी, 2019 तक होनी चाहिए. आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट का प्रावधान है.

  चयन का आधार- 

 चयन फिजिकल टेस्ट, रिटन एग्जाम, स्किल टेस्ट (टाइपिंग) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद किया जाएगा. 

Comments

Popular posts from this blog

Job in the army आर्मी में नौकरी करने का मौका

Bumpers recruitment in CISF for 12th pass, to be constable

Government jobs for the 10th pass, make quick applications